अलंकार का अर्थ एवं परिभाषा-
अलंकार शब्द दो शब्दों के योग से मिलकर बना है- 'अलम्' एवं 'कार' , जिसका अर्थ है- आभूषण या विभूषित करने वाला। काव्य की शोभा बढ़ाने वाले तत्व को अलंकार कहते हैं। दूसरे शब्दों में जिन उपकरणों या शैलियों से काव्य की सुंदरता बढ़ती है, उसे अलंकार कहते हैं। जिस प्रकार नारी की सुन्दरता आभूषण से बढ़ जाती है , उसी प्रकार काव्य की शोभा अलंकार से होती है।
जैसे-
चारु चंद्र की चंचल किरणें खेल रही हैं जल-थल में।
इस उदाहरण में 'च' वर्ण की आवृत्ति से काव्य की शोभा बढ़ गई है। ( अनुप्रास शब्दालंकार )
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें