उदाहरण अलंकार

उदाहरण अलंकार 
काव्य में जहाँ एक कथन की पुष्टि के लिए दूसरे कथन को उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जाता है , वहाँ उदाहरण अलंकार होता है।  उदाहरण अलंकार में वाचक शब्द ज्यों ,जैसे आदि का प्रयोग होता है।  
उदाहरण 1  
ज्यों गज काँच बिलोकि सेन जड़ छाँह आपने तन की। 
टूटत अति आतुर अहार बस,छति बिसार आनन की।  
उदाहरण 2. 
नयना देय बताय सब, हिय को हेत अहेत।  
जैसे निर्मल आरसी , भली बुरी कही देत।।
 उदाहरण 3. 
फीकी पै नीकी लगै, कहिए समय विचारि। 
सबको मन हर्षित करै, ज्यों विवाह में गारि।

4 टिप्‍पणियां: